विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ का टीज़र रिलीज
05-Jun-2025 06:31 PM 6770
मुंबई, 05 जून (संवाददाता) विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आने वाली फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ का टीज़र रिलीज हो गया है।विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ के टीज़र में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी कहानी शुरू हो जाती है। बिना ज्यादा बात किए, इशारों और संगीत के ज़रिए प्यार गहराता है, लेकिन बाद में दूरी भी दिखती है। टीज़र में डांस और सफर के कुछ सीन इस रिश्ते को और खास बनाते हैं।इस फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। विक्रांत एक भावुक किरदार में हैं और शनाया अपनी पहली फिल्म में ही असर छोड़ती हैं।टीज़र में विशाल मिश्रा का संगीत और खूबसूरत लोकेशन इस लव स्टोरी को और भी खास बनाते हैं।फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियां’ को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है। इसे मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशक संतोष सिंह है।कहानी भी मानसी बागला ने ही लिखी है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^