विपक्ष के लोग जनता के हितैषी नहींः नेगी
28-Nov-2023 08:58 PM 2735
शिमला, 28 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राज्य की जनता के हितैषी नहीं हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार का एक साल का वक्त होने को है। ऐसे में प्रदेश में सियासत भी गर्म है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी लगातार सरकार के एक साल के कार्यकाल को नाकामी से भरा हुआ बता रही है तो लगातार कर्ज लेने को लेकर भी हमलावर है। भाजपा 10,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज महज एक वर्ष में लेने का दवा आरटीआई के जरिए मालूम होने की बात कह रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^