विपक्ष ने भी मोदी की विकासोन्मुख राजनीति को स्वीकारा : उपाध्ये
06-Jul-2023 08:30 PM 1417
छत्रपति संभाजीनगर 06 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने गुरुवार को कहा कि राज्य की एकनाथ शिंदे नीत सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से अलग हुए अजित पवार का प्रवेश इस बात का प्रमाण है कि विपक्ष ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुख राजनीति को स्वीकार कर लिया है। श्री उपाध्ये ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के पिछले नौ वर्षों में देश की प्रगति और शिंदे-फडणवीस सरकार के पिछले एक वर्ष में महाराष्ट्र की प्रगति राजनीतिक इतिहास में सबसे शानदार प्रगति है। इसलिए विपक्ष ने भी मान लिया है कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा ही सत्ता में आएगी और श्री मोदी का कोई विकल्प नहीं है।” उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि वंशवाद, तुष्टीकरण और सामाजिक नफरत की राजनीति भविष्य में नहीं चलेगी, बल्कि देश में राजनीति विकास के मुद्दे पर ही चलेगी। चूंकि श्री मोदी का विकास एजेंडा विपक्ष को स्वीकार्य है, इसलिए विपक्षी दलों के कई नेता अब बीजेपी के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे भाजपा के प्रति समर्थन में यह उछाल पूरे देश में तेजी से फैल रहा है, परिवार-केंद्रित राजनीति की परंपरा धूमिल होने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र की राजनीति में परिवारवाद को खत्म कर भाजपा ने देश के सामने नई राजनीति का स्पष्ट उदाहरण पेश किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^