विपक्षी दलों का पत्रकारों का बहिष्कार , लोकतंत्र पर चोट : एनयूजेआई
14-Sep-2023 07:58 PM 6999
नयी दिल्ली 14 सितंबर (संवाददाता) देश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल 26 दलों के पत्रकारों के बहिष्कार की घोषणा की निंदा की है और इस कदम को मीडिया का दमन एवं लोकतंत्र पर चोट करार दिया है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी ने गुरुवारको यहां एक बयान में कहा कि विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों ने मीडिया का भी राजनीतिकरण कर दिया है। यह सर्वथा अनुचित और अस्वीकार्य है। यह इन दलों में लोकतांत्रिक मूल्यों की भारी कमी को भी दर्शाता है। जल्द ही एनयूजेआई अन्य पत्रकारों संगठनों के साथ एक बड़ी बैठक करके इस तरह से पत्रकारों के बहिष्कार के खिलाफ रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^