विप्लव ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
06-Feb-2022 11:26 PM 5746
अगरतला, 06 फरवरी (AGENCY) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने रविवार को पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री आवास पर शोकसभा में उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, सूचना मंत्री सुशांत चौधरी और विपक्ष के नेता मानिक सरकार ने स्वर साम्राज्ञी को याद किया। श्री देव ने कहा कि वह अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही लता जी को त्रिपुरा बुलाना चाहते थे लेकिन कोविड के कारण यह प्रक्रिया दो साल के लिए स्थगित हो गई। उनके निधन से इस विचार पर पूर्ण विराम लग गया है। उन्होंने कहा , “ करोड़ों भारतीयों की तरह मैं भी लता मंगेशकर की मधुर आवाज से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं। वह न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरे उपमहाद्वीप के लिए एक महान गायिका और हम सब के लिए प्रेरणा थीं। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।” उपमुख्यमंत्री विष्णु देवर्मा ने एक संदेश में कहा, “ लता जी के निधन से बेहद दुखी हूं। उनकी आवाज ने भारती संगीत की कई पीढ़ियों को परिभाषित किया। उनकी विरासत अद्वितीय है।” सूचना मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा, “ भारत की स्वर साम्राज्ञी हमारी सामूहिक चेतना में एक रिक्त स्थान छोड़ गई हैं। वह अपने गानों के जरिये हमेशा जिंदा रहेंगी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके शोकग्रस्त परिवार और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^