विस सत्र के पहले दिन भाजपा व आप ने जनता को किया निराशः यादव
25-Feb-2025 12:47 AM 6679
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता के भविष्य और दिल्ली के विकास के निर्णय लेने की जगह विधानसभा सत्र का पहला दिन औपचारिकताओं को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से फोटो हटाने और फोटो लगाने का विरोध तथा समर्थन में नारेबाजी और शोर- शराबे की भेंट चढ़ गया। श्री यादव ने सोमवार को कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को जिन उम्मीदों से बहुमत दिया, सरकार की ओर से उसे पहले दिन निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि आप और भाजपा विधायकों की अलोकतांत्रिक गतिविधियों के कारण पहले दिन सदन का स्थगित होना शर्मनाक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^