विष्णु के सुशासन में महतारियों का बढ़ा मान, महतारी वंदन योजना से जीवन की राह हुई आसान
06-Dec-2024 12:00 AM 1455

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक उन्नति के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना से न केवल महिलाओं के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है, बल्कि उनके जीवन जीने की राह आसान हो गई है। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला की श्रीमती चंद्रकली साहू बताती है कि पहले पैसे के लिए बहुत परेशानी होता था। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाने या जरूरी सामान के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। सेठ-साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। तब जाकर आवश्यकताएं पूरी हो पाती थी, लेकिन जब से प्रदेश में विष्णु देव की सरकार बनी है, खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए आना शुरू हुआ है, तब से इन सब समस्याओं से निजात मिल गया है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^