विशेष दर्जा या विशेष पैकेज से बिहार भी विकसित प्रदेश बनेगा : चौधरी
12-Jul-2024 08:56 PM 7015
पटना 12 जुलाई (संवाददाता) बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने आज कहा कि विशेष दर्जा या विशेष अर्थिक पैकेज मिलने पर बिहार भी विकसित प्रदेशों की श्रेणी में शामिल होगा। श्री चौधरी ने शुक्रवार को यहां जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार को सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बनाया है। अगर हमें विशेष राज्य का दर्जा या विशेष अर्थिक पैकेज मिलता है तो निश्चित ही बिहार भी विकसित प्रदेशों की श्रेणी में शामिल होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^