विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में नहीं उतरेंगी मैरीकॉम
06-Mar-2022 10:14 PM 4640
नयी दिल्ली ,06 मार्च (AGENCY) छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने युवाओं को मौका देने के लिए आगामी विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के ट्रायल में नहीं उतरने का फैसला किया है। मैरी ने युवा नुक्केबाजों को मौका देने और राष्ट्रमंडल खेलों की अपनी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह फैसला किया है। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को भेजे अपने एक सन्देश में मैरी ने कहा,'मैं युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका देने के लिए हट रही हूं। मैं केवल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारियों पर अपना ध्यान केंद्रित करूंगी। ' विश्व चैंपियनशिप के सभी 12 वजन वर्गों के लिए चयन ट्रायल सोमवार से शुरू होंगे और बुधवार को समाप्त होंगे। ट्रायल में एशियाई खेलों के वजन वर्ग भी शामिल होंगे। एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रायल पुरुषों के वर्ग में मई में होंगे जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में ट्रायल जून में होंगे। विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता छह से 21 मई तक इस्तांबुल (तुर्की) में होगी जबकि राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से और एशियाई खेल 10 सितम्बर से होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^