विश्व में महिलायें प्रभावी भूमिका निभायेंगी: धनखड़
08-Nov-2023 05:22 PM 5138
नयी दिल्ली 08 नवंबर (संवाददाता) संसद में महिला आरक्षण विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ऐतिहासिक करार देते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि आने वाले समय में लोक सभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी तथा महिलाएं और अधिक प्रभावी ढंग से देश का मार्गदर्शन करेंगी। श्री धनखड़ ने राजस्थान के अजमेर में मेयो कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका समाज में और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^