विश्व में पर्यावरण का संदेश देने निकले अमरीका निवासी त्रिवेदी पहुंचे उदयपुर
31-Dec-2023 11:51 PM 6790
उदयपुर 31 दिसम्बर (संवाददाता) विश्व में पर्यावरण का संदेश देने निकले अमरीका निवासी रोटेरियन इन्द्रवर्धन त्रिवेदी के आज झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचने पर रोटरी क्लब उदय की ओर से उनका मेवाडी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मूलतः गुजरात के रहने वाले 75 वर्षीय श्री त्रिवेदी ने इस अवसर पर बताया कि वह पिछले 40 वर्षाे से अमरीका में रहकर विश्व के अनेक देशों का भ्रमण कर भारतीय संस्कृति के बारे में लोगों को बता रहे है। सबसे पहले उन्होंने वर्ष 1981 में साईकिल, 1991 में मोटरसाईकिल एवं अब इस उम्र में कार से यात्रा कर जनता को हरियाली के प्रति जागरूक कर रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^