विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस शुक्रवार को
05-Oct-2023 08:25 PM 8691
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) शुक्रवार को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर देशभर में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि विश्व सेरेब्रल पाल्सी (सीपी-मस्तिष्क पक्षाघात) दिवस, 2023 की मुख्य विषय वस्तु “ टुगेदर स्ट्रॉन्गर” है। यह विषय सेरेब्रल पाल्सी समुदाय के भीतर और उससे परे एकता, सहयोग और आपसी समर्थन के महत्व पर प्रकाश डालता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^