विश्वभर में बढ़ते आतंकवाद के समय में रामायण की ज्यादा महता:गणेशीलाल
16-Oct-2023 07:44 PM 6845
सिरसा,16 अक्तूबर (संवाददाता) ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने कहा है कि आज के समय में रामायण की जरूरत और ज्यादा हो गई है। विश्व में चारों तरफ आतंकवाद फैला हुआ है। आतंकवाद के खात्मे के लिए भगवान राम के आदर्शों को अपनाना जरूरी है। हरियाणा में सिरसा के श्री रामा क्लब चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित 74वें रामलीला महोत्सव का रविवार रात भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री गणेशी लाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मनीष सिंगला ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के मुख्य संरक्षक श्याम बजाज ने की। क्लब के प्रधान अश्वनी बठला, गुलशन गाबा व अन्य ट्रस्टियों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^