वित्त मंत्री सीतारमण ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर
16-Aug-2023 09:32 AM 4957
भुवनेश्वर, 15 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को ओडिशा पहुंचेंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्री भुवनेश्वर और पुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह महान स्वतंत्रता सेनानी जय राजगुरु की जन्मस्थली का दौरा करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री 20वें राष्ट्रीय सीए सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगी और कुई और देसिया भाषा में पुस्तकों का विमोचन भी करेंगी। वह कटक नगर निगम की पहली महिला महापौर और पूर्व भाजपा विधायक निबेदिता प्रधान की आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के राज्य कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भी शामिल होंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^