विवेक के शानदार गोलों से वायुसेना को पूरे अंक
31-Mar-2023 07:51 PM 6396
नई दिल्ली 31 मार्च (संवाददाता) प्लेयर आफ द मैच विवेक कुमार के मैच विजेता प्रदर्शन और दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय वायुसेना पालम ने शुक्रवार को अजमल फुटबाल क्लब को 3-1 से हरा कर डीएसए ए डिवीजन सुपर सिक्स में दूसरी जीत दर्ज की। पहले हाफ में वायुसेना ने हल्का प्रदर्शन किया और कीमत चुकाई। आदित्य साहा ने रक्षापंक्ति की चूक का फायदा उठाते हुए बॉक्स के बाहर से नपेतुले शाट से गोली दिनेश को हैरान किया। पिछड़ने के बाद वायुसेना ने खेल पर पकड़ बनाई और अपने सदाबहार स्ट्राइकर विवेक कुमार के दर्शनीय गोल से 1 - 1 की बराबरी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^