वियतनाम में विस्फोट से पांच लोगों की मौत
01-May-2024 01:16 PM 9123
हनोई, 01 मई (संवाददाता) वियतनाम के दक्षिणी प्रांत डोंग नाई में एक लकड़ी निर्माण कंपनी में बुधवार सुबह हुए एक विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना प्रांत के विन्ह कुउ जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह 08:30 बजे हुई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक ही हालत गंभीर है। फिलहाल, विस्फोट का कारण संभवतः बॉयलर की खराबी बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^