व्यक्तित्व के समग्र विकास व चरित्र निर्माण पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
15-Sep-2023 06:27 PM 1629
झांसी 15 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज में व्यक्तित्व के समग्र विकास और चरित्र निर्माण विषय पर आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानव विकास संस्थान एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में डॉ एम एस निगम व प्रधानाचार्या कीर्ति शर्मा की अध्यक्षता , डॉ बनदेव कुमारी सिंह ‘ बिन्दु ’ कानपुर प्रान्त के मुख्य आतिथ्य , संस्थान राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , डॉ कुसुम गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य व भेल यूनियन के अध्यक्ष उमेश प्रजापति की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवम पुष्पार्चन कर अतिथियों द्वारा उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। रचना नामदेव के वन्देमातरम् प्रस्तुतीकरण व बालिकाओं के स्वागत गीत के पश्चात अतिथियों को माल्यार्पण कर व उनका बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^