व्यस्ततम हॉकी वर्ष में फिटनेस पर है भारतीय टीम का ध्यान : रोहिदास
20-Apr-2023 08:48 PM 3085
बेंगलुरु, 20 अप्रैल (संवाददाता) एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग के यूरोप दौरे की तैयारी में जुटे अनुभवी भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास ने गुरुवार को कहा कि "व्यस्ततम हॉकी वर्ष" में टीम का ध्यान मुख्यतः अपनी फिटनेस बनाये रखने पर केंद्रित है। भारतीय टीम का 39-सदस्यीय कोर ग्रुप यूरोप में आगामी एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबलों के लिये कमर कस रहा है। भारतीय टीम लंदन में बेल्जियम और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अपने दौरे की शुरुआत करेगी, जिसके बाद वे नीदरलैंड के आइंडहोवन में अर्जेंटीना और मेजबान नीदरलैंड का सामना करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^