ननद के लात-घूंसे और डंडे से बेरहमी से पीटने पर महिला की मौत
12-Nov-2021 03:26 PM 6148
मुजफ्फरपुर | जिले के मुशहरी प्रखंड चौक के पास की निवासी एक 30 वर्षीय छठव्रती महिला रीता देवी गुरुवार सुबह बेहोशी की हालत में अपने घर के पीछे केला के बगीचे में पाई गई। पति अर्रंवद राम ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रीता की मौत हो गई। मृतका के पिता महेंद्र राम ने जानकारी दी कि घरेलू विवाद को लेकर ननद ने गुरुवार सुबह लात घूंसा, लाठी डंडे से बुरी तरह उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद मृत समझ कर उसे घर के पीछे केले के बगान में रख दिया। सुबह में वह छठ का अघ्र्य देने के बाद माथा पर दउरा लेकर घाट से घर लौटी थी। उसके बाद सारी घटना हुई। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। dies..///..woman-dies-after-her-sister-in-law-was-brutally-beaten-with-kicks-and-sticks-327784
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^