यादव और पाटिल ने किया सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन
14-Jan-2025 12:51 AM 4465
उज्जैन, 13 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ में श्रद्धालु क्षिप्रा जल से स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही राज्य में विकास के कार्य लगातार जारी रहेंगे। डॉ. यादव ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के साथ यहां 614.53 लाख रुपये की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन किया। डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए साढ़े 12 हजार बीघा क्षेत्र में हरिद्वार की तरह विकास कार्य किये जायेंगे। सिंहस्थ-2028 साधु-संतों के लिये भी अविस्मरणीय होने वाला है, क्योंकि इस बार सरकार ने साधु-संतों और अखाड़ों को पक्के निर्माण के लिये भू-खण्ड देने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^