यादव ने की केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट
19-Jun-2024 11:30 PM 6832
भोपाल, 19 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट की। आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया कि डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से उनके मंत्रालयों से संबंधित प्रदेश से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा कर सहयोग की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^