यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर धनखड़ ने जताया शोक
04-Aug-2024 04:49 PM 3638
नयी दिल्ली 04 अगस्त (संवाददाता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री धनखड़ ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन के समाचार से वह स्तब्ध हैं। वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रतिरूप थी। भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन नृत्य की दुनिया को एक अपूरणीय क्षति है। श्री धनखड़ ने कहा,“मेरी संवेदनाएं यामिनी कृष्णमूर्ति के परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के साथ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^