यह चुनाव राष्ट्रीय अस्मिता व गौरव का चुनाव : महिमा कुमारी
14-Apr-2024 07:19 PM 4664
राजसमंद 14 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान में राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव किसी व्यक्ति का चुनाव नहीं, यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का चुनाव है। पूर्व मेवाड़ राजघराने की बहु महिमा कुमारी ने आज संसदीय क्षेत्र में फरारा महादेव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सत्य और स्वाभिमान का चुनाव है। हमें सत्य का चुनाव करना है तभी श्रेष्ठ का चुनाव होगा। दशकों बाद इस देश के स्वाभिमान ने अपने गौरव का एहसास कराया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^