यमन में गोलीबारी में अरब गठबंधन के दो सैनिक मारे गए
09-Nov-2024 09:06 PM 5631
अदन, 09 नवंबर (संवाददाता) यमन में सक्रिय सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के दो जवान देश के पूर्वी प्रांत हद्रामाउट में एक सैन्य अड्डे पर हुई गोलीबारी में मारे गए। एक सैन्य अधिकारी ने शनिवार को शिन्हुआ को यह जानकारी दी। सैन्य अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी हद्रामाउट के दूसरे सबसे बड़े शहर सेयुन में प्रथम क्षेत्रीय सैन्य कमान मुख्यालय पर हुई। उन्होंने कहा, “सरकार समर्थक बलों का एक यमनी सैनिक सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^