यश कुमार की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ का फर्स्ट लुक रिलीज
10-Jul-2023 12:48 PM 9051
मुंबई, 10 जुलाई (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ का का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।कभी अलविदा ना कहना का निर्माण यश कुमार एंटेरटेनमेंट और निधि मिश्रा कर रही हैं। इस फिल्म में यश कुमार और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है। फिल्म के फर्स्ट लुक में रक्षा गुप्ता व्हील चेयर पर नजर आ रही हैं, वहीं यश कुमार उन्हें रोज देते दिखे हैं। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। कभी अलविदा ना कहना को लेकर यश कुमार ने कहा कि यह फिल्म पति के प्यार और त्याग की अद्भुत दास्तान है।इस फिल्म की कहानी दर्शकों को मनोरंजन का नया फ्लेवर देगी और रिश्तों को निभाने के बारे में अवगत कराएगी। फिल्म का निर्माण शुरू हो गया है। हम सभी इसके लिए उत्साहित हैं और हम अपने दर्शकों से कहना चाहते हैं कि हेल्दी और कथ्य प्रधान फिल्मों का सिलसिला यश कुमार एंटेरटेनमेंट के बैनर से जारी रहेगा। बस दर्शक हमारी फिल्मों के लिए अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखें। सुजीत वर्मा ने कहा कि इस फिल्म में कहानी ही फोकस में हैं और उसके अनुसार हमने किरदार का सेलेक्शन किया है। फिल्म में यश कुमार और रक्षा गुप्ता के साथ डिंपल सिंह, सबा खान, अमित शुक्ला, अनिता रावत, विनोद मिश्रा, राधे कुमार, संजीव मिश्रा, मीनू यादव, वैष्णवी शाही, पूनम सिंह और अवधेश राय मुख्य भूमिका में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^