युवा कंटेंट क्रिएटर पहुंचाएं जरूरतमंद नागरिकों तक महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Jan-2025 12:00 AM 545

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकास की प्रकिया में सहभागी होने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। इस कार्य को वे दायित्व मानकर करेंगे तो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य आसान हो जाएगा। इस दिशा में युवा कंटेंट क्रिएटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य शासन ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स युवाओं को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ही राज्य शासन ने स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन प्रारंभ किया है। युवा कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। शासन द्वारा ऐसे युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि श्रेष्ठ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को जनसम्पर्क विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^