योगी जी ‘डायनमिक’ मुख्यमंत्री हैं : सीतारमण
22-Feb-2024 11:25 PM 8919
गोरखपुर 22 फरवरी (संवाददाता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘डायनमिक’ मुख्यमंत्री बताते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं। साल में 52 सप्ताह हैं। हर जिले में कम से कम एक बार , कई बार दो बार भी एक जिले में जाते हैं। एक साल में 52 सप्ताह और 75 जिले में कम से कम एक बार जाने वाले सिर्फ और सिर्फ योगी जी हैं। श्रीमती सीतारमण ने यहां प्रत्यक्ष कर भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा “ मैं बार बार डायनामिक शब्द का क्यों उपयोग कर रही हूँ। मैं एक मिनट में उसे एक्सप्लेन करती हूँ। अगर मेरे नम्बर गलत हैं, तो मुख्यमंत्री साहब उसे करेक्ट करिये। उत्तर प्रदेश में 75 डिस्ट्रिक हैं। साल में 52 सप्ताह हैं। हर जिले में कम से कम एक बार , कई बार दो बार भी एक जिले में जाते हैं। एक साल में 52 सप्ताह और 75 जिले में कम से कम एक बार जाने वाले चीफ मिनिस्टर योगी जी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^