योगी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता
10-Nov-2023 06:00 PM 6006
लखनऊ, 10 नवंबर (संवाददाता) श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिये शुक्रवार को मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ औपचारिक निमंत्रण दिया। श्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “ आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, श्री चम्पत राय जी एवं श्री राजेंद्र पंकज जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु मुझे आमंत्रित किया है। आभार!जय जय सीताराम।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^