योगी मिले महंत रामदास से,डाक्टरों से जानी तबीयत
15-May-2022 11:06 PM 3676
लखनऊ 15 मई (AGENCY) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत रामदास से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। श्री योगी रविवार शाम मेंदाता अस्पताल पहुंचे और संत रविदास से उनकी तबीयत के बारे में जाना। महंत रामदास को फेफड़ों में संक्रमण के चलते अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक महंत की तबीयत में सुधार है। मुख्यमंत्री इससे पहले भी फोन के जरिये अस्पताल प्रबंधन से महंत राजू दास की तबीयत के बारे में जानकारी लेते रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^