योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लिया राहत कार्यों का जायजा
12-Oct-2022 09:11 PM 3383
बहराइच/गोण्डा/श्रावस्ती, 12 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश के कारण आयी बाढ़ से प्रभावित इलाकों का बुधवार को दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, अयोध्या और श्रावस्ती का दाैरा कर यहां चल रहे राहत कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। गोण्डा एवं बलरामपुर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के क्रम में उन्होंने एक राहत केन्द्र में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष विजयदशमी के बाद भारी बारिश होने की वजह से अप्रत्याशित रूप से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। योगी ने कहा, “पहले सूखा का संकट था, लेकिन इस वर्ष यह बाढ़ और अतिवृष्टि अप्रत्याशित रूप से हमारे सामने आए हैं। बलरामपुर के 280 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मैंने आज बाढ़ के सम्बंध में सुबह ही बैठक बुलाई थी। जिसमें निर्देश दिये हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^