योगी ने किया ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ
09-Aug-2023 06:15 PM 8534
लखनऊ, 9 अगस्त (संवाददाता) काकोरी रेल कांड की 98वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शिलाफलकम (शीलापट्ट) का अनावरण कर ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महान क्रांतिकारियों, अमर शहीदों, सीमा पर तैनात जवानों और आंतरिक सुरक्षा को बेहतर बनाने वाले जवानों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने कहा “ आजादी के अमृत महोत्सव ने हमें एक नये भारत का दर्शन कराया है। हमें ऐसा भारत बनाना है जिसमें किसी भी नागरिक के साथ जाति, मत और मजहब के आधार पर भेदभाव न हो। उन्होंने लोगों से संकल्पित होकर शहीद स्थलों पर सेल्फी लेने और उसे अपलोड करने का आह्वान करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन और बान का प्रतीक है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा लहराएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^