योगी ने लगायी बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी
04-Feb-2023 10:25 PM 3844
वाराणसी, 4 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। श्री योगी वाराणसी में फार्मा सेक्टर के राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होने के बाद पहले नमो घाट पहुंचे। वहां से नाव के जरिए गंगा उसपार निर्मित टेंट सिटी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नाव के जरिये ही सीधे विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पहुंचे, जहां से उन्होंने पैदल मुख्य मंदिर तक पहुंचकर भगवान विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का षोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^