योगी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों का लिया जायजा
21-Dec-2023 06:11 PM 4042
अयोध्या, 21 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये। श्री योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए और सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती व परिक्रमा की। उन्होने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^