योगी सरकार हर माेर्चे पर फेल नजर आ रही है: तेज नारायण पाण्डेय
11-Nov-2023 06:15 PM 7836
अयोध्या, 11 नवम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार शहर से लेकर गांव तक हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है। सपा नेता ने प्रदेश की जनसमस्याओं को लेकर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन से कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस निकाला, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने रीडगंज चौराहे पर रोक लिया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन के नेतृत्व में सपाइयों ने सिटी मजिस्ट्रेट को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसके बाद श्री पाण्डेय ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार इन तमाम समस्याओं को जानते हुए शांति से बैठी है। आम जन को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^