यूएनआई के पूर्व मुख्य सम्पादक कुट्टी का निधन
08-Dec-2021 11:01 PM 8398
नयी दिल्ली, 08 दिसंबर (AGENCY) देश की अग्रणी समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया(यूएनआई) के पूर्व प्रधान मुख्य एवं महाप्रबंधक के. पी. के. कुट्टी का आज यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो पुत्र हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री कुट्टी पिछले कई दिनों से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी पत्नी का कई पहले ही पूर्व निधन हो गया था। श्री कुट्टी ने अपने करियर शुरुआत 1960 में इंडियन एक्सप्रेस अखबार से बतौर प्रशिक्षु के तौर पर की थी। वह 1961 में यूएनआई से उप संपादक पद से जुड़े और मुख्य संपादक एवं महाप्रबंधक पद तक पहुंचे। श्री कुट्टी 1993 में यूएनआई से सेवानिवृत्त हुए थे। वह यूएनआई से सेवानिवृत्त के बाद भी सक्रिय रहे और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहे। लोधी श्मशान गृह में गुरुवार को उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^