यूगांडा में नील नदी में नाव दुर्घटना में नौ लोगों की मौत
11-Jul-2023 08:50 PM 8646
कंपाला 11 जुलाई (संवाददाता) यूगांडा के उत्तरी क्षेत्र के एपेक जिला में नील नदी में नाव दुर्घटना कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यहां बयान जारी कर बताया कि नाव श्रमिकों को लेकर कुंगू से मसिंडी बंदरगार की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय समय के अनुसार सोमवार को तड़के करीब चार बजे नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उत्तरी क्योगा क्षेत्र के पुलिस प्रवक्ता पैट्रिक ओकेमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वे कुंगू में घटना स्थल पर पहुंचे और इस दौरान पाया कि नाव चालू हालत में नहीं थी।” उन्होंने कहा कि शवों की तलाश के लिए नील नदी में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “बचाए गए चार लोगों को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ लोगों के शवों की तलाश की जा रही है।” गौरतलब है कि इससे एक सप्ताह पहले विक्टोरिया झील में दो अलग-अलग नाव दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^