यूक्रेन से गोवा का चौथा विद्यार्थी दिल्ली पहुंचा: सावंत
02-Mar-2022 11:12 PM 2820
पणजी 02 मार्च(AGENCY) यूक्रेन में फंसा गोवा का एक और विद्यार्थी नयी दिल्ली पहुंच गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा “ भारत सरकार के ऑपेरशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे गोवा के होंडा सत्तारी के रहने वाले एक अन्य विद्यार्थी को आज सुरक्षित राजधानी नयी दिल्ली लाया गया। उन्होंने बताया की सुधांशु शशांक सलगुडी गोवा का चौथा विद्यार्थी है जो अभी तक यूक्रेन से वापस भारत आया है। गोवा एनआरआई आयुक्त नरेंद्र सवाइकर के अनुसार गोवा के 17 विद्यार्थी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। गोवा की छात्रा रुपल गोसावी मंगलवार को अपने घर पहुंची। छात्रा का स्वागत गोवा के प्रोटोकॉल मंत्री मोविन गोदिनहो ने किया था। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि दिल्ली में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यूक्रेन से आ रहे विद्यार्थियों की गोवा सदन में ठहरने की व्यवस्था करायें। अगर जरुरत हो तो विद्यार्थियों को गोवा हवाई हड्डे से उनके घर तक पहुंचायें। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से वापस आ रहे गोवा के विद्यार्थियों का वह खुद निगरानी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भरतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए “ऑपरेशन गंगा” की शुरुआत की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^