यूक्रेन, नार्वे सहित चार देशों के राजदूतों ने मुर्मु को परिचय पत्र प्रस्तुत किए
29-Aug-2023 03:45 PM 7550
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को एस्तोनिया, यूक्रेन, बुर्किना फासो और नॉर्वे के नव नियुक्त राजदूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति सचिवालय की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। विज्ञप्ति के अनुसार परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले इन राजनयिकों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में श्रीमती मुर्मु को अपने-परिचय पत्र प्रस्तुत किए। इन राजनयिकों में एस्टोनिया गणराज्य की राजदूत श्रीमती मार्जे लुप, यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक, बुर्किना फासो के बुर्किना फासो के राजदूत डॉ. डिज़ायर बोनिफेस सोम और नॉर्वे की राजदूत श्रीमती मे-एलिन स्टेनर शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^