यूनीवार्ता के विशेष संवाददाता अरुण सिंह का निधन
04-Nov-2023 11:27 PM 6953
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (संवाददाता) अग्रणी समाचार एजेंसी यूनीवार्ता के विशेष संवाददाता अरुण सिंह का शनिवार शाम यहां निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह का निधन उनके निवास पर हुआ। श्री सिंह शाम को कुछ देर के लिये घर से बाहर गये थे, घर लौटने पर उन्होंने बताया कि उनके हाथ-पैर में दर्द हो रहा है। उसके बाद वह निढाल हो गये और उनका देहांत हो गया। श्री सिंह के परिवार में पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। वह पिता के उपचार के लिये करीब एक माह तक पटना में रहे और पिछले महीने ही दिल्ली लौटे थे। उन्होंने 1991 में यूनीवार्ता के पटना ब्यूरो में प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में अपनी सेवायें आरंभ की थीं। वह हालांकि 1989 से ही यूनीवार्ता के लिए खबरों का योगदान करने लगे थे। वह यूनीवार्ता के धनबाद ब्यूरो प्रमुख रहे और चंडीगढ़ ब्यूरो में भी उन्होंने अपनी सेवायें दी। उन्होंने वर्ष 2008 में चंडीगढ़ से स्थानांतरित होकर यूनीवार्ता के मुख्यालय दिल्ली में अपनी सेवायें शुरू की। वह कुछ महीनों तक यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया की प्रबंधन समिति के सदस्य भी रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^