यूपी में आईटीआई को अपग्रेड करेगा टाटा टेक्नोलाजी
26-Feb-2023 08:51 PM 8848
लखनऊ, 26 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ प्रदेश के 150 आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए पांच हजार करोड़ से ज्यादा का एमओए साइन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये एमओए न केवल राज्य के युवाओं के स्किल डेवलप करने में मददगार होगा, बल्कि टाटा टेक्नोलॉजीज के कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा। उन्होने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें समय के साथ अपने स्किल को अपग्रेड करना होगा। तेजी से बदल रही दुनिया में तकनीकी स्तर पर व्यापक बदलाव हुए हैं, मगर प्रदेश के आईटीआई को कभी अपग्रेड करने के बारे में नहीं सोचा गया। हम अगर नई टेक्नोलॉजी के साथ नहीं चले तो निश्चित रूप से पिछड़ जाएंगे। हमें समय के साथ चलते हुए नई तकनीक से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भी जुड़ना होगा, इसलिए प्रदेश सरकार आज टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ 5472 करोड़ रुपये का एमओए साइन कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^