यूपी में बेमौसम बारिश ने ली 22 लोगों की जान
10-Apr-2025 11:49 PM 2392
लखनऊ 10 अप्रैल, (संवाददाता) राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में गुरुवार को बेमौसम बारिश और वज्रपात ने बड़े पैमाने पर तबाही मचायी। वर्षाजनित हादसों में 22 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि कई मवेशी भी अकाल मृत्यु का शिकार हुये। वर्षा से खेतों में पड़ी फसल तबाह हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आँधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं जबकि प्राकृतिक आपदा में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुहानि पर प्रभावितों को मदद दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^