यूपी में एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधारोपण का बना रिकार्ड
22-Jul-2023 08:45 PM 9031
लखनऊ, 22 जुलाई (संवाददाता) पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भूमिका को संजीदगी से निभाते हुये देश की घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के लोगों ने एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोप कर एक मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण महाभियान 2023 चलाया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छाता मथुरा में जबकि श्री योगी ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे पौधरोपण कर इस महाभियान का शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अलग अलग जिलों में पौधे रोपित किये। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 30 करोड़ 21 लाख 51 हजार 570 पौधे रोपित किये गये, जो कि सरकार के लक्ष्य 30 करोड़ से 21 लाख से भी अधिक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^