युवा लक्ष्य तय कर अपने सपनों को साकार करने के लिए करें कार्य -भजनलाल
13-Feb-2024 11:34 PM 7256
जयपुर, 13 फरवरी (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21वीं सदी में ज्ञान को ही सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा है कि इस मंत्र को अपनाते हुए युवा अपनी पसंद के मुताबिक लक्ष्य तय कर सपनों को साकार करने के लिए कार्य करें। श्री शर्मा मंगलवार शाम को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में मां सरस्वती की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा इस देश के विकास के वाहक हैं। भावी इंजीनियर्स बुनियादी ढांचे के बेहतर विकास के लिए जरूरी तकनीकी ज्ञान और नवाचारों से स्वयं को समृद्ध करें ताकि तेजी से बदलती दुनिया में भारत अग्रणी राष्ट्रों में शुमार हो सके। उन्होंने कहा कि आज एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसे नए क्षेत्रों में आजीविका तलाशने का समय है और युवा इस बदलती प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^