युवा शक्ति की क्षमता अपार,अब हो रहे सपने साकार: सुरेश राणा
09-Dec-2023 08:25 PM 4304
शामली 09 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के शामली में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करने आये पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि युवा शक्ति की क्षमता अपार होती है और इब उसके सपने साकार हो रहे हैं। यहां एल्पाईन कॉलेज ऑफ एजुकेशन जलालाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज के आधुनिक युग में छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज यहां छात्र- छात्राओं को टैबलेट में स्मार्टफोन का वितरण किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^