युवाओं के सपनों को रौंदने वालों की जगह सलाखों के पीछे: भजनलाल
04-Aug-2024 09:54 PM 4544
दौसा , 04 अगस्त (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य सरकार को गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित बताते हुए कहा है कि वह युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और उनके सपनों को साकार करने के लिए इस वर्ष एक लाख पदों पर भर्तियां की जाएगी तथा युवाओं के सपनों को रौंदने वालों की जगह सलाखों के पीछे होगी। श्री शर्मा रविवार को दौसा के डूंगरपुर (राहुवास) में परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में मिली सौगातों के लिए आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय पेपरलीक जैसे मामलों से युवाओं के सपनों को रौंदा गया था। हमारी सरकार ने युवाओं के दर्द को समझते हुए पेपरलीक मामलों की त्वरित जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है एवं किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^