युवती के साथ दुष्कर्म एवं तलवार से हमला करना प्रदेश को कलंकित करने वाली घटना-गहलोत
08-May-2024 06:53 PM 7962
जयपुर 08 मई (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा जिले के दानपुर में एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म एवं तलवार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर देने की घटना को प्रदेश को कलंकित करने वाली घटना बताते हुए कहा है कि राज्य सरकार को इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम के तहत लेकर अपराधी को जल्द से जल्द सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। श्री गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात कही। उन्होंने कहा कि "नहीं सहेगा राजस्थान" के नारे से जनता को गुमराह करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में राजस्थान में यह क्या हो रहा है। ऐसी घटनाएं प्रदेश को कलंकित करने वाली हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अपराधियों में कानून का भय ही समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अब छुट्टी मनाने के मोड से बाहर आकर कानून व्यवस्था पर ध्यान लगाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि रविवार को दानपुर में एक युवती से कथित दुष्कर्म के बाद तलवार से हमलाकर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^