15 मार्च 2024 को रिलीज होगी जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही
04-Jul-2023 04:56 PM 8402
मुंबई, 04 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी।जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज डेट आउट हो चुकी है।इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं और यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है।धर्मा प्रोडक्शंस ने ट्वीट किया, एक सपना, जिसका पीछा दो दिल कर रहे हैं! शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर - #मिस्टर एंड मिसेज माही15 मार्च, 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।जी स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस प्रस्तुत करते हैं धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, जो करण जौहर, जी स्टूडियोज, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने बनाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^