15 से 21 दिसम्बर के बीच होगा हाथरस महोत्सव: जयवीर
28-Nov-2023 06:58 PM 10781
लखनऊ 28 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बाद हाथरस में हाथरस महोत्सव का आयोजन आगामी 15 से 21 दिसम्बर के बीच किया जाएगा। सूबे के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में कला, संस्कृति, नृत्य-संगीत एवं स्थानीय हस्तशिल्प आदि का बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जाएगा। लगभग एक सप्ताह तक चलने वाले महोत्सव में स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। गत वर्ष मार्च में पांच दिवसीय हाथरस महोत्सव का आयोजन किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^