2024 के संसदीय चुनाव में आयेगी मोदी की सुनामी: दयाशंकर
23-Jul-2023 08:47 PM 8772
इटावा, 23 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने रविवार को कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी को कोई रोक नहीं पायेगा। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों का सफाया जायेगा। यूपी में भाजपा को सभी 80 सीटो पर जीत हासिल होगी। श्री मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है। विपक्ष का श्री मोदी के खिलाफ एकजुट होना सफल नहीं होगा। पहले भी धुर विरोधी मोदी को हराने को एक हो चुके है लेकिन नतीजा सबके सामने है। बसपा सपा गठबंधन का हाल किसी से छुपा नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^