मिर्जापुर में दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा
23-Jul-2023 08:40 PM 3827
मिर्जापुर 23 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले की एक अदालत ने सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष की कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के अहरौरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात साल की बालिका के साथ जसवा गांव निवासी सुनील कुमार सोनकर द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के पिता ने घटना की रिपोर्ट एक जून 2023 को अहरौरा थाने में दर्ज करायी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^